Search

 
 
 

चाकुलिया : विधायक ने हाथी प्रभावित वृद्धा की मदद की

 
Chakulia (Dharish Chandra singh) : चाकुलिया प्रखंड की बड़ामारा पंचायत के माकड़ी गांव में बुधवार की रात एक जंगली हाथी ने मालती सोरेन नामक वृद्धा का घर को तोड़ दिया था और घर के सामान को बर्बाद कर दिया था. हाथी के इस हमले में वृद्धा बाल-बाल बच गई. हाथी ने घर को ध्वस्त कर धान खा गया. सूचना पाकर विधायक समीर कुमार महंती गुरुवार की शाम वृद्धा का हाल जानने के लिए पहुंचे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-in-thesapid-village-of-jamid-panchayat-the-life-of-the-pond-was-consecrated/">चक्रधरपुर

: जामिद पंचायत के ठेसापीड़ गांव में तालाब की हुई प्राण प्रतिष्ठा
विधायक में मुआवजा के लिए प्रभारी रेंजर दिग्विजय सिंह से बात की. विधायक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से दूरभाष पर बात कर वृद्धा को जल्द से जल्द भीमराव अंबेडकर आवास देने की बात कही. विधायक ने प्रभावित वृद्धा को 3000 रुपए, चावल, तिरपाल, मुढ़ी दिया. मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, प्रखंड सचिव बलराम महतो, गौतम दास, अमर हांसदा, मुखिया दशरथ मुर्मू, निर्मल महतो, बिक्रम मांडी, गणेश मुर्मू, राजा मांडी, सहदेव गोप, कालिया कुमार आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही