Search

चाकुलिया : केरूकोचा उत्क्रमित उच्च विद्यालय का विधायक ने किया निरीक्षण

Chakulia : चाकुलिया प्रखंड के केरूकोचा उत्क्रमित उच्च विद्यालय का सोमवार को विधायक समीर कुमार महंती ने निरीक्षण किया. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं पदेन सचिव ललित मोहन त्रिपाठी की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक की. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंध समिति के पदेन अध्यक्ष सह विधायक समीर महंती ने विद्यालय विकास हेतु विभिन्न विषयों पर चर्चा की. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/Chakulia-School-MLA.jpg"

alt="" width="600" height="311" /> इसे भी पढ़ें : गौतम">https://lagatar.in/orientation-cum-induction-ceremony-josh-organized-at-gautam-buddha-teachers-training-college/">गौतम

बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में ओरिएंटेशन कम इंडक्शन सेरेमनी ‘जोश’ का आयोजन
विद्यालय में मुख्य द्वार से विद्यालय भवन तक पथ निर्माण करवाने, विज्ञान प्रयोगशाला बनवाने, पाठय पुस्तकें उपलब्ध कराने की मांग विद्यालय के शिक्षकों ने की. विधायक ने जल्द ही समाधान करने की बात कही. बैठक में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नंद किशोर तिवारी, विद्यालय के विधायक प्रतिनिधि समीर दास, मुखिया पानो हांसदा, विशाल बारिक, शिक्षक आशीष लोमगा, पीयूषकांत घोष, आबिर कुमार महतो, संजीव कुमार घोष, पार्वती मुर्मू, मधु कुमारी समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp