Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : हंगामा के बीच विधायक ने किया फुटबॉल स्टेडियम का शिलान्यास

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के पुरनापानी गांव में फुटबॉल स्टेडियम निर्माण कार्य का शनिवार की शाम को शिलान्यास हुआ. इस कार्यक्रम में पहुंची जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो, प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, उप प्रमुख कविता साव समेत अन्य मुखिया संवेदक की व्यवस्था से नाराज दिखे. मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय ने बताया कि संवेदक ने शिलान्यास कार्यक्रम में सभी पंचायत जन प्रतिनिधियों को बुलाकर सम्मान नहीं दिया. मंच पर पंचायत के जन प्रतिनिधियों के लिए बैठने तक का जगह नहीं थी. इससे सभी पंचायत प्रतिनिधि नाराज दिखे. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-empowerment-campaign-of-booths-of-18-bjp-mandals-will-start-from-september-26/">धनबाद:

भाजपा के 18 मंडलों के बूथों का सशक्तीकरण अभियान 26 सितंबर से होगा शुरू

योजना बोर्ड में जगह के नाम गलत लिखने पर ग्रामीण हुए नाराज

तीन करोड़ की लागत से स्वीकृत फुटबॉल स्टेडियम निर्माण कार्य के शिलापट्ट पर पुरनापानी गांव के स्थान पर माड़दाबांध लिखने पर गांव के ग्रामीणों ने नाराजगी व्यक्त की. ग्रामीणों ने बताया कि योजना जिस स्थान पर स्वीकृत है, उक्त स्थान पुरनापानी मौजा में है. शिलान्यास करने पहुंचे विधायक समीर महंती से ग्रामीणों ने बोर्ड में लिखे गांव के नाम हटाने की मांग करते हुए कहा कि नाम नहीं हटा तो ग्रामीण योजना का विरोध करेंगे. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-youth-dies-in-sadar-hospital-family-members-allege-negligence-in-treatment/">रांचीः

सदर अस्पताल में युवक की मौत, परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

विधायक ने किया शिलान्यास

हंगामा के बीच विधायक समीर महंती ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत किया. इसके बाद विधायक ने फुटबॉल स्टेडियम निर्माण कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़कर किया. मौके पर विधायक ने कहा कि गांव में स्टेडियम निर्माण होने से ग्रामीण युवा खिलाड़ियों को खेलने के लिए मैदान मिलेगा. इससे प्रतिभाओं का विकास होगा. मौके पर जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो, प्रमुख धनंजय करुणामय, उप प्रमुख कविता साव, मुखिया शिवचरण हांसदा, राधानाथ मुर्मू, जगन्नाथ महतो, टुलू साव, गौतम दास, मनोरंजन महतो, बलराम महतो, मिथुन कर, अमर हांसदा समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही