Chakulia : चाकुलिया के केदारनाथ झुनझुनवाला उच्च विद्यालय के भवन मरम्मत कार्य का शिलान्यास शुक्रवार को विधायक समीर महंती ने नारियल फोड़कर किया. मौके पर विधायक ने कहा कि यह विद्यालय चाकुलिया की धरोहर है. इस विद्यालय में शीघ्र ही तीन करोड़ की लागत से आदिवासी छात्रावास का निर्माण होगा. छात्रावास का निर्माण हो जाने से दूर-दराज के गांवों के विद्यार्थी छात्रावास में रहकर बेहतर पढ़ाई कर सकेंगे. मौके पर गौतम दास, प्रणव बेरा, मोहन माइती, विशाल बारीक, राजू कर्मकार, मिथुन कर और विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mountaineer-premlata-agarwal-honored-by-surbhi-branch/">जमशेदपुर
: पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल को सुरभि शाखा ने किया सम्मानित [wpse_comments_template]
: पर्वतारोही प्रेमलता अग्रवाल को सुरभि शाखा ने किया सम्मानित [wpse_comments_template]
Leave a Comment