Search

 
 
 

चाकुलिया : जामुआ में कला संस्कृति भवन निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास

 
Chakulia : चाकुलिया प्रखंड की जमुआ पंचायत के जामुआ गांव में कल्याण विभाग से स्वीकृत कला संस्कृति भवन निर्माण कार्य का गुरुवार को विधायक समीर महंती ने नारियल फोड़कर शिलान्यास किया. मौके पर विधायक ने कहा कि झारखंड की संस्कृति व परम्परा दूसरे राज्य से अलग है. इसका विकास करने और जीवित रखने के लिए कला संस्कृति भवन का निर्माण किया जा रहा है. विधायक ने कहा कि कला संस्कृति भवन निर्माण होने से झारखंड की कला संस्कृति भी संरक्षित होगी. इसे भी पढ़ें : खरसावां">https://lagatar.in/kharsawan-shri-jagannath-sanskriti-prachar-samiti-honored-the-block-development-officer/">खरसावां

: श्री जगन्नाथ संस्कृति प्रचार समिति ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को किया सम्मानित

मौके पर ये थे उपस्थित

मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनाराम हांसदा, प्रमुख धनंजय करुणामय, जिला सचिव घनश्याम महतो, बलराम महतो , मुखिया फुलमनी मांडी,पंचायत समिति सदस्य राम चंद्र बेसरा,समीर दास,विजय गोस्वामी,बाबूलाल मांडी,मिठू हांसदा,डोमन मांडी, कुशो मुंडा,सनत घोष,विशाल बारिक राहुल महतो, मिथुन कर समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही