Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड अंतर्गत भातकुंडा पंचायत का दौरा समीर सेना के संयोजक राकेश मोहंती ने शुक्रवार को किया. काशियाबेड़ा गांव के धोबा टोला की महिलाओं के साथ बातचीत के क्रम में उन्हें पता चला कि इस टोला में चापाकल एवं कुआं नहीं है. पानी की बहुत समस्या है. राकेश मोहंती ने दूरभाष पर पेयजल विभाग के वरीय पदाधिकारियों को सूचना दी. पेयजल विभाग के अभियंता ने जल्द से जल्द टोला में चापाकल लगाने का आश्वासन दिया. राकेश मोहंती ने टोला में विधायक निधि योजना से एक कुआं निर्माण करवाने का आश्वासन दिया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि राम बास्के, अभिलाष पट्टनायक, पिन्टू प्रमाणिक, विश्वजीत भोल, हरिशंकर महतो उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragoda-bull-died-due-to-vehicle-collision-angry-people-blocked-the-road/">बहरागोड़ा
: वाहन के धक्के से बैल की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम [wpse_comments_template]
चाकुलिया : विधायक प्रतिनिधि सह समीर सेना के संयोजक ने भातकुंडा पंचायत का दौरा किया
Leave a Comment