Search

 
 
 

चाकुलिया : विधायक समीर ने धोती-साड़ी का किया वितरण

 
Chakulia : प्रखंड सभागार में गुरुवार को खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के तहत एक समारोह आयोजित कर सोना - सोबरन योजना के तहत पीडीएस कार्डधारियों के बीच 10 रूपये में धोती और 10 रूपये में साड़ी वितरण का द्वितीय वितरण का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित हुआ. बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक समीर महंती के हाथों धोती, साड़ी और पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. अंचल अधिकारी जयवंती देवगम ने विधायक को पौधा प्रदान कर सम्मानित किया पौधा देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-received-less-rain-in-a-week-know-the-main-reasons/">झारखंड

में हफ्ते भर में बारिश हुई कम, जानें मुख्य वजहें 
इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए कुल 75 कार्डधारियों को धोती - साड़ी व नये पेंशनधारियों को पेंशन स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया. मौके पर चाकुलिया प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय,उप प्रमुख कविता साव,सांसद प्रतिनिधि पार्थ महतो, जिला परिषद धरित्री महतो,जिला परिषद की सदस्य रायदे हांसदा, अंचलाधिकारी जयवंती देवगम, पंचायत समिति के सदस्य मनोरंजन महतो, नगर पंचायत की अध्यक्ष संध्या रानी सरदार,राकेश महंती,जगन्नाथ महतो, गौतम दास,मोहम्मद गुलाब समेत गांव आए हुए अनेक कार्डधारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही