Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : बालासोर सदर अस्पताल में घायलों से मिले विधायक समीर कुमार महंती

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार महंती रविवार को ओडिशा के बालासोर में हुए रेल दुर्घटना स्थल एवं बालासोर सदर अस्पताल पहुंचे. विधायक समीर महंती ने झारखंड से यात्रा कर रहे घायल यात्रियों का हालचाल जाना. उन्होंने बेहतर इलाज के लिए हर संभव सहयोग एवं राज्य सरकार से भी सहयोग का आश्वासन दिया. उन्हें तत्काल आर्थिक रूप से अस्पताल में ही मदद भी की गई. उन्हें पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद घर पहुंचाने तक का पूरा जिम्मा सरकार लेगी. साथ ही आगे जैसी भी आवश्यकता पड़े सरकार उनके साथ रहेगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-bullet-fired-in-mangos-sahara-city-one-injured-admitted-to-tmh/">जमशेदपुर

: मानगो के सहारा सिटी में चली गोली, एक घायल, टीएमएच में भर्ती

घायलों को खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराया गया

घायलों में रूपन मरांडी, बहरागोड़ा के रहने वाले दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं. जिनका इलाज बालासोर अस्पताल में चल रहा है. इन सभी घायलों को खाद्य पदार्थ भी उपलब्ध कराए गए हैं. इस दौरान विधायक समीर महंती के साथ बालासोर सदर के विधायक स्वरूप दास, रूद्र समंता राय, बीजेडी यूथ के कार्यकारी अध्यक्ष शुभेंदु दास मंगराज, स्थानीय डीएम मनोरमा भुइयां, डीएसपी अंजली सिंह, बहरागोड़ा के विष्णु ओझा, राजीव लैंका, मनोज माईती, देवाशीष पेड़ा आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही