Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : विधायक समीर महंती ने प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, कई कर्मचारी कार्यालय में नदारद

Chakulia : चाकुलिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय का बुधवार को विधायक समीर महंती ने औचक निरीक्षण किया. विधायक ने अंचल और प्रखंड कार्यालय के हर कर्मचारी और पदाधिकारी के केबिन जाकर देखा कि कौन उपस्थित हैं और कौन नदारद हैं. निरीक्षण के क्रम में कई अंचल कर्मी नदारद पाए गए. विधायक ने अंचल के प्रदान लिपिक कृष्णा सिंह मुंडा ने नदारद कर्मियों की जानकारी ली. विधायक बाल विकास कार्यालय पहुंचे और सरकार की योजनाओं की जानकारी ली. विधायक ने कार्यालय में बीडीओ देवलाल उरांव और अन्य पदाधिकारी के साथ बैठक कर सरकार की योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी ली और निर्देश दिया कि सभी प्रयास करें कि सरकार की योजनाएं अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे. इसे भी पढ़ें : लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-laborer-engaged-in-rail-bridge-construction-injured-after-falling-referred-to-rims-for-better-treatment/">लातेहार:

रेल ब्रिज निर्माण में लगा मजदूर गिरकर घायल, बेहतर इलाज के लिये रिम्स रेफर
बैठक में नाराजगी व्यक्त करते हुए विधायक ने कहा कि अंचल के कर्मी कार्यालय में न बैठकर अपने आवास से कार्यालय का कार्य क्यों कर रहे हैं. इस शैली में परिवर्तन करने की बात कही. विधायक ने बीडीओ से कहा कि सभी प्रखंड कर्मी को प्रखंड मुख्यालय में रहना सुनिश्चित करें. विधायक ने दूरभाष पर घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी बातकर खामियां में सुधार करने की बात कही. मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, गौतम दास, पतित पावन दास, मो. गुलाब, राजा बारिक, बिशाल बारिक, मोहन माइति, राणा मल्लिक, रसीद खान, मिथुन कर, राहुल महतो समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही