Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : विधायक समीर महंती ने मैट्रिक टॉपर को सम्मानित किया

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : विधायक विधायक समीर कुमार महंती ने शुक्रवार की शाम मैट्रिक की स्टेट टॉपर श्रेया सोनगिरी को नगर पंचायत के बाजपेई नगर स्थित उसके आवास पहुंचकर सम्मानित किया. उन्होंने उसे मिठाई खिलाई और बधाई दी. विधायक ने कहा कि श्रेया सोनगिरी ने स्टेट टॉपर बनकर चाकुलिया का मान बढ़ाया है. यह हम सभी के लिए गौरव की बात है. इस दौरान विधायक ने छात्रा के माता-पिता सहित विद्यालय के प्रधानध्यापक सुनील महतो को भी उपहार देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन कर टॉपर विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. मौके पर गौतम दास, राजा बारिक, विशाल बारिक, विश्वजीत दास, बासुदेव महतो, प्रणव बेरा, अनूप अग्रवाल, सुमित दास आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mla-serious-about-power-problems-meeting-with-gm/">जमशेदपुर

: बिजली समस्याओं को लेकर विधायक गंभीर, जीएम के साथ की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही