Search

चाकुलिया : सुतानटांड़ी कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक समीर महंती

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की जामुआ पंचायत अंतर्गत बुआंगडीह गांव में आयोजित दो दिवसीय सुतान तांड़ी कार्यक्रम के दूसरे दिन मंगलवार की शाम को बतौर मुख्य अतिथि विधायक समीर महंती शामिल हुए. विधायक ने इस मेला में पहुंचे अपार जन समूह को संबोधित भी किया. उन्होंने संथाल समाज के संस्कार और संस्कृति को देश का गौरव बताया और कहा कि ये प्रकृति प्रेमी और उदार लोग होते हैं जो दुश्मन को सम्मान के साथ आदर सत्कार करते हैं. मौके पर डॉ. राजन टुडू, अर्जुन हांसदा, प्रमुख धनंजय करुणामय, असित मिश्रा, आदित्य प्रधान, ललित मांडी, शिव चरण हांसदा, सुरेंद्र नाथ हांसदा, नव कुमार बास्के, डोमन चंद्र मांडी, बलराम माहतो, समीर कुमार दास, सावना मांडी, मिठु हांसदा समेत सैकड़ों पुरुष और महिलाएं उपस्थित थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Chakulia-Vidhayak-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mountaineering-is-in-my-veins-asmita-doraji/">जमशेदपुर

: पर्वतारोहण मेरे रग-रग में है – अस्मिता दोराजी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//