Search

 
 
 

चाकुलिया : सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक समीर महंती

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की बड्डीकानपुर-कालापाथर पंचायत के जामीरा गांव में पहाड़ पूजा के उपलक्ष्य में न्यू यंग ब्वॉयज क्लब द्वारा सोमवार की देर शाम को आयोजित जामीरा बुरु बोंगा सावते स्पोर्ट पाता नांच में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक समीर कुमार महंती शामिल हुए. विधायक ने पाता नांच में पुरस्कार वितरण किया. विधायक ने कहा कि पहाड़ पूजा यहां की वर्षों पुरानी परंपरा है. यह परंपरा आज भी बरकरार है. पहाड़ पूजा के अवसर पर क्लब द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन सराहनीय प्रयास है. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-nutrition-dues-since-6-months-strike-in-anganwadi-centers-from-july-10/">कोडरमा

: 6 माह से पोषाहार राशि बकाया, 10 जुलाई से आंगनबाड़ी केंद्रों में हड़ताल

इस अवसर पर ये लोग हुए शामिल

मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख धनंजय करुणामय, बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मांडी, निर्मल महतो, अमर हांसदा, जितेन हांसदा, मिथुन कर, जयदेव दास, ग्राम प्रधान पीथो मुर्मू, सुनील माझी, जगन्नाथ मांडी, सुनील बेहरा, सूर्य मुर्मू, कमिटी के सदस्य योगेश्वर कर्मकार, राजू हांसदा, बुधराय किस्कू, जयराम मांडी, अजय कुमार पातर, लिटाराम हांसदा, दुलाल कर्मकार, रवींद्रनाथ मांडी समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही