Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : विधायक ने आंधी प्रभावित इलाके का किया दौरा, हर संभव मदद का आश्वासन

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की बड्डीकानपुर-कालापाथर पंचायत के कालापाथर गांव में सोमवार शाम आई आंधी से एक दर्जन से अधिक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं. इसकी जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को स्थानीय विधायक समीर कुमार मोहंती ने गांव का दौरा किया और प्रभावित परिवारों से मिलकर स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने चियाबांधी गांव का भी दौरा किया. इस दौरान प्रभावित परिवारों को तिरपाल उपलब्ध कराया और आर्थिक मदद की. उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को जल्द सरकारी मुआवजा देने का प्रयास किया जाएगा. मौके पर अमर हांसदा, पिटला दास, मिथुन कर, रघुपति मुर्मू, संजय गोप, सभापति मुर्मू, बंकिम गोप, डोमन मंडी आदि उपस्थित थे. कालापाथर के शिशुरंजन पातर, सुनील पातर, गुरुचरण गोप, रूप चंद मंडी, गंगा राम मांडी, निताई पातर, सनातन सोरेन और चियाबांधी के नंद लाल महतो के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं. इसे भी पढ़ें : क्षमताओं">https://lagatar.in/chakulia-solar-plate-of-jalminar-broken-due-to-storm-in-kalapathra-village-drinking-water-crisis/">क्षमताओं

से भरपूर शुभमन गिल, जाओ और अगली पीढ़ी का नेतृत्व करो : कोहली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही