Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : रासमंच और कमारीगोड़ा राधा गोविंद मंदिर में धूमधाम से मनी राधा अष्टमी

Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित नामोपाड़ा रासमंच मंदिर परिसर में राधा अष्टमी के अवसर पर रविवार को पूजा अर्चना की गई. पूजा के बाद कन्या पूजन आयोजित हुआ. पूजा के अंत में मंदिर कमेटी द्वारा भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. दर्जनों भक्तों ने मंदिर परिसर में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया. राधा अष्टमी पूजा के अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सरोज महापात्रा मंदिर पहुंचे और राधा रानी की पूजा कर क्षेत्र के लोगों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. [caption id="attachment_410537" align="aligncenter" width="400"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/Chakulia-Rasmanch.jpg"

alt="" width="400" height="472" /> रासमंच में सजा राधा कृष्ण का दरबार.[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-veer-gurpratap-singhs-book-gun-chandan-ke-bashkhe-released/">जमशेदपुर

: वीर गुरप्रताप सिंह की पुस्तक “गुण चंदन के बश्खे” का हुआ विमोचन

देर रात सुंदरकांड का भी हुआ आयोजन 

उन्होंने भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया. इधर, कमारीगोड़ा राधा गोविंद मंदिर परिसर में भी धूमधाम से राधा अष्टमी की पूजा की गई. सुबह में विधिवत रानी की पूजा की गई. शाम चार बजे से श्रीमद् भागवत पाठ और संध्या 7 बजे से देर रात तक सुंदरकांड का आयोजन किया गया. पूजा को सफल बनाने में कमेटी के निर्मल दास, तापस दास, मनिशंकर दास, जयंत दास, जलधर दास, संजय दास, मनोज दास समेत अन्य ने अहम भूमिका निभाई. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही