Search

चाकुलिया : केरुकोचा में की गई मां विपद तारिणी की पूजा

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की जामुआ पंचायत के केरुकोचा शिव मंदिर परिसर में शनिवार को भक्ति भाव से मां विपद तारिणी की पूजा-अर्चना की गई. पूजा को लेकर महिलाओं ने उपवास रखा एवं 13 प्रकार के फल, फूल, पान, सुपारी, ध्रुवा घास एवं मिठाईयों का भोग लगाकर श्रद्धा पूर्वक मां विपद तारिणी की पूजा की और परिवार की खुशहाली की कामना की. लोगों में आस्था है कि मां विपद तारिणी की पूजा करने से सभी प्रकार की विपत्तियों से मुक्ति मिलती है. पुरोहित गौरांग पानी द्वारा पूजा सम्पन्न करायी गयी एवं भक्तों के बीच मां विपद तारिणी की कथा सुनाई गई. पूजा समापन के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया. इस अवसर पर मीरा बांसुरी, रंजु रानी, स्वपना, लीली बांसुरी, कल्याणी बेरा, बेबी रानी, छवि रानी, पुतुल, मौसमी, सुचित्रा देवी समेत काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-under-the-banner-of-janadhikar-suraksha-samiti-the-village-heads-of-elephant-affected-villages-held-a-meeting/">चाकुलिया

: जनाधिकार सुरक्षा समिति के बैनर तले हाथी प्रभावित गांव के ग्राम प्रधानों ने की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp