Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : जंगली हाथी के हमले से घायल मोतीलाल महतो की हालत गंभीर

Chakulia (Dharish chandr singh) : जंगली हाथी के हमले से बुधवार की सुबह गंभीर रूप से घायल चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत के सांपधरा गांव निवासी मोतीलाल महतो की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मोतीलाल महतो का पश्चिम बंगाल के झारग्राम अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसका बांया पंजरा टूट गया है और सांस लेने में दिक्कत हो रही है. इसे भी पढ़ें :नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-cultural-program-organized-on-the-birth-anniversary-of-rabindranath-tagore-at-sail-guava-club/">नोवामुंडी

: सेल गुवा क्लब में रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
वहां के चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे अन्यत्र किसी अस्पताल में ले जाने की सलाह दी है. जानकारी हो कि जंगली हाथी के हमले से घायल मोती लाल महतो को इलाज के लिए चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था. यहां प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम अस्पताल में रेफर किया गया था. यह जानकारी उसके साथ गए उसके मौसेरे भाई तिमिर महतो ने दी है. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-gumla-became-champion-by-defeating-ranchi-7-1/">जमशेदपुर

: गुमला ने रांची को 7-1 से हराकर बना चैंपियन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही