Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : नगर पंचायत के पंप हाउस नंबर चार का मोटर खराब

Advertisement
Advertisement
Chakulia(Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 स्थित पंप घर नंबर चार का मोटर पिछले दो दिनों से खराब है. इसके कारण मुस्लिम बस्ती में पेयजल के लिए हाहाकार मचा है. पानी के लिए ग्रामीण भटक रहे हैं. नहाने और कपड़े धोने की बात तो दूर लोगों को पीने के लिए पानी भी नसीब नहीं हो रहा है. स्थानीय निवासी चापाकल से पानी लेने के लिए विवश हैं. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-tata-magic-overturned-near-s-turn-seven-injured/">चक्रधरपुर

: एस मोड़ के पास टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर पलटी, सात घायल

मोटर मरम्त में मिस्त्री जुटे

[caption id="attachment_737817" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/motar-khrab-1-350x233.jpg"

alt="" width="350" height="233" /> पानी के लिए चापाकल पर लगी भीड़.[/caption] चापाकल पर लोगों की भीड़ देखी जा रही है. बस्ती निवासी इम्तियाज अंसारी और रेहान खान ने बताया कि विगत दो दिनों से पेयजल के लिए परेशानियां उठानी पड़ रही हैं. इस मसले पर नगर पंचायत के कनीय अभियंता प्रदीप उरांव ने बताया कि मोटर को खोलने में मिस्त्री जुटे हैं. मोटर की मरम्मत शीघ्र ही कराने का प्रयास हो रहा है. ताकि पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से चालू हो सके. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-police-disclosed-the-aanchal-devi-murder-case/">घाटशिला

: पुलिस ने आंचल देवी हत्याकांड का किया खुलासा
[wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही