Search

चाकुलिया : लखीपुरा और बालिबांध में 1500 जरूरतमंदों के बीच सांसद ने बांटे कंबल

Chakulia : कड़ाके की ठंड से निजात दिलाने के लिए मंगलवार को जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर1500 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. सांसद ने मालकुंडी पंचायत के लखीपुरा गांव और कुचियाशोली पंचायत के बालीबांध गांव में पहुंचे और गरीबों को कंबल उपलब्ध कराया. सांसद ने कहा कि गरीब तबके के लोगों को ठंड से निजात दिलाने के उद्देश्य से वे निजी स्तर पर कंबल का वितरण कर रहे हैं. लोगों की सेवा करना ही उका लक्ष्य है. वे हर वर्ष ठंड के मौसम में अपने लोक सभा क्षेत्र के विभिन्न सूदूरवर्ती क्षेत्रों में जाकर जरूरतमंद लोगों की सेवा करते रहें हैं. आगे भी वे क्षेत्र में आप सभी का बेटा, भाई और सेवक के रूप में काम करते रहेंगे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-congress-leader-anamika-sarkar-suspended-by-the-party-for-six-years/">आदित्यपुर

: कांग्रेस नेत्री अनामिका सरकार को पार्टी ने छह साल के लिए किया निलंबित

अब तक 16000 जरूरतमंदों को बांट चुके हैं कंबल

सांसद ने कहा कि अब तक उन्होंने अपने लोकसभा क्षेत्र में 16000 जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया है और आगे भी कंबल वितरण करेंगे. मौके पर सांसद प्रतिनिधि पार्थो महतो, शतदल महतो, पंकज महतो, मनोरंजन महतो, मोहन सोरेन, प्रदीप महतो, उत्तम महतो, त्रिलोचन राणा, शिशिर राणा, सपन महतो, हीरा महतो, मुखिया मंजुला मुर्मू, दमयंती मुर्मू, पंसस सेफाली महतो, तापस महतो, तृप्ती महतो, संजय दास, सुनील सिंह,अनुप महतो समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp