Search

 
 
 

चाकुलिया : सांसद ने शहीद साबुआ हांसदा को शहादत दिवस पर दी श्रद्धांजलि

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : शहीद साबुआ हांसदा के 36वें शहादत दिवस पर मंगलवार को सांसद विद्युत वरण महतो ने धोड़शोल चौक पर स्थापित शहीद की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. सांसद यहां से केरूकोचा चौक पहुंचे और जहां पर शहीद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद साबुआ हांसदा अमर रहे, भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए. सांसद ने कहा कि शहीद साबुआ हांसदा जंगल का संरक्षण करते हुए शहीद हुए थे. समाज के युवा शहीद साबुआ हांसदा की जीवनी से प्रेरणा लें और जंगल संरक्षण के प्रति सचेत रहें. मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत शहीद स्थल से सांसद ने पवित्र मिट्टी एकत्रित की. मौके पर सांसद प्रतिनिधि पार्थो महतो, सुनाराम हांसदा, गौरव पुष्टी, दिनेश साव, जगन्नाथ महतो, जिप सदस्य रायदे हांसदा, मनोरंजन महतो, पार्थों सारथी महतो, उत्तम महतो, मोहन सोरेन, चिकू गोस्वामी, बबलू गोस्वामी समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-minister-inaugurates-block-level-khelo-jharkhand-competition/">मनोहरपुर

: प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का मंत्री ने किया उद्घाटन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही