Search

 
 
 

चाकुलिया : डेंगू को लेकर नगर पंचायत प्रशासन अलर्ट, चलया जागरूकता अभियान

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत में डेंगू के बढ़ते प्रभाव को लेकर नगर पंचायत प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है. इसको लेकर घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सह प्रशासक सत्यवीर रजक के निर्देशानुसार विभिन्न वार्डों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. शनिवार को नागानल कॉलोनी में जन जागरूकता अभियान चलाया गया. वहीं नगर पंचायत के पदाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ इस मसले पर एक बैठक भी की. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नगर पंचायत की तीन संयुक्त टीम का गठन किया गया. इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-soren-family-has-more-land-than-landlords-babulal-marandi/">जामताड़ा

: सोरेन परिवार के पास जमींदारों से है ज्यादा जमीन – बाबूलाल मरांडी

15 दिनों में डेंगू से दो महिला की हो चुकी है मौत

[caption id="attachment_741143" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/Chakulia-Dengue-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> फाॅगिंग मशीन चलाता कर्मचारी.[/caption] जानकारी हो कि नगर पंचायत क्षेत्र में डेंगू का प्रभाव बढ़ा हुआ है. पिछले 15 दिनों के अंदर डेंगू से दो महिलाओं की मौत हो चुकी है. कई लोग आक्रांत हैं. इसको लेकर नगर पंचायत प्रशासन द्वारा फाॅगिंग मशीन भी चलाई जा रही है. बैठक में डॉ. असद अयूब, श्रवण कुमार, मलेरिया इंस्पेक्टर, सतीश वर्मा, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, प्रवीर बेरा, राजेंद्र नाथ महतो, नगर प्रबंधक मोनीस सलाम समेत नगर पंचायत के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही