Search

 
 
 

चाकुलिया : दुर्गा पूजा को लेकर नगर पंचायत प्रशासन चला रहा सफाई अभियान

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में दुर्गा पूजा को लेकर नगर पंचायत प्रशासन सफाई अभियान चला रहा है. इसको लेकर नगर पंचायत के प्रशासक चंदन कुमार ने विशेष दिशा निर्देश जारी किया है. विगत दो दिनों से नगर पंचायत क्षेत्र में साफ-सफाई का काम जारी है. नगर पंचायत के सफाई कर्मी विभिन्न वार्डों में सफाई करने में जुटे हैं. इसे भी पढ़ें : अब">https://lagatar.in/now-classes-in-government-schools-will-also-be-smart-children-will-study-online-through-j-guruji-app/">अब

सरकारी स्कूलों के क्लास भी होंगे स्मार्ट, जे-गुरुजी एप से ऑनलाइन पढ़ेंगे बच्चे
सफाई कर्मियों द्वारा विभिन्न पूजा पंडालों के आसपास भी साफ-सफाई की जा रही है. सड़कों के किनारे की नालियों को भी साफ किया जा रहा है, ताकि दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो. जानकारी हो कि दुर्गा पूजा को लेकर नगर पंचायत प्रशासन गंभीर है. इसको लेकर नगर पंचायत कार्यालय में पदाधिकारी और कर्मचारियों की एक बैठक भी हुई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही