Search

 
 
 

चाकुलिया : डेंगू को लेकर नगर पंचायत ने निकाली जागरूकता रैली

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया में डेंगू के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर बुधवार को नगर पंचायत की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई. यह रैली नगर पंचायत कार्यालय से निकलकर मुख्य पथ होते हुए पुराना बाजार के बिरसा मुंडा चौक पहुंची. यहां से यह रैली सरदार पाड़ा होते हुए नगर पंचायत कार्यालय आकर समाप्त हुई. इस मुहिम के तहत लोगों को अपने आसपास सफाई रखने की अपील की गई. रैली में घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी सह नगर पंचायत के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी सत्यवीर रजक, अंचल अधिकारी जयवंती देवगम, प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव, नगर प्रबंध मोनीस सलाम, बाल विकास परियोजना की पर्यवेक्षिका सविता सिन्हा, सेवानिवृत शिक्षक रामस्वरूप प्रसाद यादव, कनीय अभियंता लखिंद्र महाली, प्रदीप उरांव, ग्लोरिया भेंगरा, रेणुका महतो, प्रलभ झा, अरुण महतो, असीम नाथ और नगर पंचायत के सफाई कर्मी शामिल थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-tata-magic-overturned-near-s-turn-seven-injured/">चक्रधरपुर

: एस मोड़ के पास टाटा मैजिक अनियंत्रित होकर पलटी, सात घायल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही