Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : नप प्रतिनिधियों व अफसरों ने कमारीगोड़ा तालाब की सफाई की

Chakulia : भारत सरकार के निर्देशानुसार अमृत महोत्सव के अवसर पर सोमवार को चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र स्थित कमारीगोड़ा पक्का घाट तालाब के नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने सफाई की. तालाब से जलकुंभी को हटाने पर विशेष ध्यान दिया गया. जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने हाथ में झाड़ू लेकर घाट और उसके आसपास सफाई अभियान चलाया. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-truck-hit-tempo-people-looted-soap/">गालूडीह

: ट्रक ने टेम्पो में मारी ठोकर, लोगों ने साबुन लूटा
इस अभियान में नगर पंचायत की अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, उपाध्यक्ष सुमित कुमार लोधा, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी जेपी यादव, सिटी मैनेजर मोनिस सलाम, वार्ड पार्षद मोहम्मद गुलाब, देवानंद सिंह समेत नगर पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधि और कर्मचारी शामिल थे. नगर पंचायत के सिटी मैनेजर मोनिस सलाम ने बताया कि 17 सितंबर से यह अभियान शुरू है और 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक अभियान चलेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही