Search

 
 
 

चाकुलिया : एनडीआरएफ ने पंचायत जन प्रतिनिधियों को दिया सीपीआर का प्रशिक्षण

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को एनडीआरएफ द्वारा पंचायत के जन प्रतिनिधियों और प्रखंड कर्मियों को सीपीआर का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षक के रूप में सब इंस्पेक्टर अजय कुमार, कांस्टेबल राज कुमार, करम देव, योगेश कुमार, राकेश कुमार,राजन कुमार ने जन प्रतिनिधियों को ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने, स्प्लिटिंग, तत्काल स्ट्रेक्चर बनाने का तरीका, सांप काटने पर अस्पताल ले जाने के पूर्व मरीज की कैसे देखभाल करें समेत अन्य की जानकारी दी गई. मौके पर बीडीओ देवलाल उरांव ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त कर जन प्रतिनिधि और कर्मी अपने-अपने पंचायतों में लोगों को जानकारी देकर जागरूक करें तभी सही मायने में प्रशिक्षण प्राप्त करना सार्थक होगा. मौके पर सीओ जयवंती देवगम, मुखिया मोहन सोरेन, पुनम मांडी, दानगी सोरेन, दासो हांसदा, हीरामुनि हांसदा, मंजू टुडू समेत प्रखंड और अंचल के सभी कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-water-level-of-kharkai-and-subarnarekha-river-rises-district-administration-alert/">जमशेदपुर

: खरकई एवं स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा, जिला प्रशासन अलर्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही