Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : शराबियों का अड्डा बना नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क

Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में आईटीआई कॉलेज के पास 98 लाख की लागत से निर्मित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क उद्घाटन के चंद माह बाद ही शराबियों का अड्डा बन गया है. पार्क के बाहर बिखरी शराब की खाली बोतलें इस बात की गवाही दे रही हैं. आखिर वे कौन हैं, जो पार्क या इसके आस-पास में शराब पीते हैं. पार्क के बाहर थर्मोकोल के जूठे दोने भी बिखरे पड़े हैं. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-if-it-does-not-rain-there-will-be-an-outcry-for-water/">डुमरिया

: बारिश नहीं हुई तो पानी के लिए मच जाएगा हाहाकार

सड़क किनारे बड़े वाहनों की लगी रहती है कतार

[caption id="attachment_576175" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/subhash-park-2-300x140.jpg"

alt="" width="300" height="140" /> पार्क के पास फैली गंदगी.[/caption]

 

ज्ञात हो कि नगर विकास विभाग के तहत 98 लाख की लागत से इस भव्य पार्क का निर्माण हुआ था. पार्क की देखभाल के लिए नगर पंचायत के तहत टेंडर भी दे दिया गया है. परंतु यह पार्क आम जनता के काम नहीं आ रहा है. शाम को पार्क में रंग-बिरंगी लाईट भी जलती है. परंतु पार्क में लोगों की संख्या नगण्य रहती है. इसका मुख्य कारण है कि पार्क के पास ही एफसीआई का गोदाम है. यहां अनाज लोड और अनलोड करने के लिए पार्क के पास सड़क के किनारे बड़े वाहनों की कतार लगी रहती है. ट्रक चालकों और खलासियों की भीड़ लगी रहती है. पार्क के आस-पास गंदगी भी बिखरी पड़ी है. बावजूद, नगर पंचायत प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रही है. इसे भी पढ़ें :डैम">https://lagatar.in/dams-water-level-dropped-now-tanker-is-the-only-support/">डैम

का गिरा जलस्तर, अब टैंकर ही सहारा

सुबह होते ही पार्क के पास ताश का अड्डा हो जाता है शुरू

सुबह से ही एफसीआई गोदाम में अनाज लोड और अनलोड करने के लिए पार्क के सामने सड़क पर ट्रकों की लाइन लग जाती है. पार्क में बने एक भवन की छांव में ताश खेलने के लिए लोगों का अड्डा जम जाता है. जब-तक सभी ट्रक लोड और अनलोड नहीं हो जाते तब-तक यहां ताश का अड्डा जमा रहता है. ताश खेलने वालों को रोकने-टोकने वाला कोई नहीं है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-dry-trees-in-jai-prakash-garden-are-giving-invitation-to-accident/">आदित्यपुर

: जय प्रकाश उद्यान में सूखे पेड़ दे रहे हादसे को निमंत्रण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही