Search

 
 
 

चाकुलिया : अस्तित्व खोने लगा है 98 लाख का नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में करोड़ों की लागत से निर्मित कई योजनाएं देखरेख के अभाव में दम तोड़ चुकी हैं और कई दम तोड़ रही हैं. योजनाओं के बर्बाद होने की कड़ी में वार्ड नंबर 10 में एफसीआई गोदाम के पास 98 लाख की लागत से निर्मित नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क भी अपना अस्तित्व खोने लगा है. पार्क झाड़ियों से घिर गया है और कई उपकरण टूटने लगे हैं. इसके कारण अब इस पार्क में बहुत कम लोग ही जाते हैं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/eastern-regional-police-coordination-committee-meeting-being-held-under-the-chairmanship-of-jharkhand-dgp/">झारखंड

डीजीपी की अध्यक्षता में हो रही ईस्टर्न रीजनल पुलिस कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक
पार्क के बाहर झाड़ियों की भरमार है. सीमेंट से निर्मित बेंच टूटने लगे हैं. पार्क के सामने पेबर्स ब्लॉक पर भी झाड़ियां उगी हैं. लोहे के एंगल से पार्क की घेराबंदी पर भी झाड़ियों की भरमार है. पार्क के अंदर भी झाड़ियां भर गई हैं. महीनों से इसकी साफ-सफाई नहीं हुई है. पार्क का टेंडर लेने वाले ठेकेदार ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं. अब यह पार्क अक्सर बंद रहता है. ज्ञात हो कि वार्ड नंबर चार में पूर्णापानी के पास एक करोड़ की लागत से निर्मित नाना-नानी पार्क खंडहर में तब्दील हो चुका है. यही स्थिति रही तो नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क भी शीघ्र ही अपना अस्तित्व खो देगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही