Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : नौ दिवसीय नेताजी सुभाष जयंती समारोह सह गूंज महोत्सव शुरू

Chakulia : चाकुलिया के नेताजी सुभाष वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में सोमवार को नौ दिवसीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती सह गूंज महोत्सव का आगाज हुआ. विधायक सह सोसाइटी के संरक्षक समीर कुमार महंती के नेतृत्व में जिला परिषद के डाकबंगला से विधायक के नेतृत्व में रैली निकाली गई. यह रैली मुख्य मार्ग से होते हुए बिरसा चौक पहुंची. यहां विधायक समेत अन्य ने भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण किया. यहां से रैली मुख्य बाजार होते हुए नया बाजार स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक पहुंची. [caption id="attachment_534978" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Chakulia-Gunj-Mahotsav-1.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण करते विधायक व अन्य.[/caption] इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-block-level-sports-competition-organized-under-sahay-yojana/">मनोहरपुर

: सहाय योजना के तहत प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित

विधायक व अन्य अतिथियों ने उड़ाये गुब्बारे

विधायक समीर कुमार महंती समेत अन्य अतिथियों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर नमन किया. उसके बाद रैली डाकबंगला पहुंच कर समाप्त हुई. रैली के बाद विधायक समेत अन्य अतिथियों ने गुब्बारे उड़ाये. विधायक ने कहा कि विगत दो साल कोरोना संक्रमण के कारण यह आयोजन धूमधाम से नहीं हुआ था. इस वर्ष यह कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया जा रहा है और इसको लेकर खासा उत्साह है. विधायक ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी सहयोग करें. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-contracted-mercury-medical-workers-strike-health-system-disrupted/">कोडरमा

: अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी का हड़ताल, स्वास्थ्य व्यवस्था बाधित

इस अवसर पर ये लोग हुए शामिल

इस अवसर पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीनाथ मुर्मू, प्रमुख धनंजय करुणामय, उप प्रमुख कविता साव, समीर सेना के संयोजक राकेश महंती, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री के अध्यक्ष साहेब राम मांडी, पार्षद मोहम्मद गुलाब, मुखिया राधानाथ मुर्मू, मंजू टुडू, 20 सूत्री की सदस्य मौसमी मल्लिक, पंचायत समिति के सदस्य बूबाई दास, शुभदीप दास, विशाल बारिक मिथुन कर, राजा बारिक, मोहन माइती, दीप चक्रवर्ती, महेश्वर मल्लिक समेत सैकड़ों लोग शामिल हुए. शाम 6:00 बजे समारोह का उद्घाटन होगा. बांग्ला फिल्म अभिनेत्री सायंतिका बनर्जी कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही