Search

 
 
 

चाकुलिया : तुलसीबनी आश्रम में शुक्ल अष्टमी के अवसर पर नौ कन्याओं की हुई पूजा

 
Chakuliya : चाकुलिया प्रखंड की चालुनिया पंचायत के जोड़ाम गांव से सटे तुलसीबनी शिवराम आश्रम परिसर में गुरुवार को शुक्ल अष्टमी के अवसर पर नौ कन्याओं की पूजा की गई. पूजारी आनंद ब्रम्हचारी ने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर मौके पर उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. कोलकाता के विकास माधवगड़िया द्वारा कन्या पूजन के दौरान प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया था. इसे भी पढ़ें : कन्हैया">https://lagatar.in/ghatshila-50th-annual-urs-of-irfan-shah-baba-celebrated-in-muslim-basti/">कन्हैया

सिंह हत्याकांड: बेटी व प्रेमी ने रची थी साजिश, शूटर समेत 11 गिरफ्तार
वहीं रथ पूजा के अवसर पर मौसीबाड़ी में आज पांचवे दिन प्रसाद गांव के ही रहने वाले जगबंधु बेरा और जगन्नाथ बेरा ने उपलब्ध करवाया. छठे दिन का प्रसाद युवा समाजसेवी चंदन महतो और सातवें दिन का प्रसाद प्रदीप बांकरेवाला द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा. यह जानकारी आनंद ब्रम्हचारी ने दी. कन्या पूजन के अवसर पर दुर्गा लोधा, पवन खंडेलवाल, लक्ष्मीनारायण दास, कृष्णा सहल, गुणाधर महतो, सुकुमार नायेक, भवतोष नायेक, संतोष मंडल, नयन दास, भवेश गोप, मनीषा मंडल समेत अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही