Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : कालियाम पंचायत में गरमा धान की फसल रौंद रहे हैं नौ जंगली हाथी

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड में जंगली हाथियों का उपद्रव बढ़ता ही जा रहा है. प्रखंड की कालियाम पंचायत में नौ जंगली हाथियों का दल विगत रात से ही खेत में खड़ी गरमा धान की फसल को रौंद रहे हैं. हाथियों ने धाधिका गांव के किसान सरोज पाल के खेत में खड़ी गरमा धान की फसल को रौंदकर नष्ट कर दिया है. हाथियों के कारण पंचायत के विभिन्न गांवों के ग्रामीण दहशत में हैं. सभी जंगली हाथी बेलबरिया गांव के पास सिंदरा खाल के किनारे वृक्षों के नीचे जमे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : नोवामुंडी">https://lagatar.in/noamundi-solar-water-tower-installed-in-guavas-primary-school-damaged/">नोवामुंडी

: गुवा के प्राथमिक विद्यालय में लगा सोलर जलमीनार खराब

ग्रामीणों ने वन विभाग को दी हाथी की सूचना

[caption id="attachment_609430" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Chakulia-Elephant-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जंगली हाथियों द्वारा बर्बाद किया फसल.[/caption] ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. वन विभाग की टीम वहां पहुंच गई है और हाथियों को भगाने का प्रयास किया जा रहा है. ग्रामीणों के मुताबिक विगत रात्रि नौ जंगली हाथी इलाके में घुस गए हैं. इन हाथियों को नहीं भगाया गया तो किसानों को भारी नुकसान होगा. क्योंकि इस पंचायत में बड़े पैमाने पर गरमा धान की खेती हुई है. किसानों ने तरबूज की भी खेती की है जिसे हाथियों द्वारा बर्बाद करने का भय क्षेत्र के किसान व्याप्त है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही