Search

 
 
 

चाकुलिया : योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए नुक्कड़ नाटक व मेला आयोजित

 
Chakulia : चाकुलिया रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पूर्वी सिंहभूम की ओर से पथ कम्युनिकेशन के कलाकारों ने झारखंड सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रति प्रचार प्रसार हेतु मेला एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में विभिन्न योजनाएं जैसे रोजगार सृजन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, हरा राशन कार्ड, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना जैसे कई और अन्य योजनाओं के बारे में मेला एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने ग्रामीणों को जानकारी दी. इस कार्यक्रम में कलाकार के तौर पर रुपेश प्रसाद, नीतीश राय, सुषमा प्रमाणिक, ललित कुमार साव, सत्यम सिंह, सुमन सौरभ और अनु कुमारी मौजूद थे. मौके पर चाकुलिया नगर पंचायत की अध्यक्ष संध्या रानी सिंह और सिटी मैनेजर मोनीस सलाम भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-parulias-anganwadi-center-building-dilapidated-pansas-inspected/">मुसाबनी

: पारुलिया का आंगनबाड़ी केंद्र भवन जर्जर, पंसस ने किया निरीक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही