Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : करमा पूजा स्थल के आश्रय गृह पर ठेकेदारों का कब्जा

Chakulia : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक स्थित गोविंदपुर में करमा पूजा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए निर्मित आश्रय गृह पर नगर पंचायत के ठेकेदारों ने कब्जा जमा रखा है. आश्रय गृह में लोहे के खंभे, छड़ और सीमेंट रखे गए हैं. ठेकेदार के कर्मचारी भी आश्रय गृह में रहते हैं. आश्रय गृह से बिजली और पानी का भी प्रयोग ठेकेदारों द्वारा किया जा रहा है. इससे आदिम मुंडा महाल विकास समिति के लोगों में रोष है. विदित हो कि आदिम मुंडा महाल विकास समिति के तत्वावधान में यहां स्थित देशुआ जाहेर गाड़ में हर साल कर्म पूजा आयोजित होती है. श्रद्धालुओं के लिए नगर पंचायत के तहत लाखों की लागत से आश्रय गृह का निर्माण कराया गया है. परंतु इस आश्रय गृह पर संवेदकों ने कब्जा कर रखा है. [caption id="attachment_362877" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Chakulia-Ashray-Sthal.jpg"

alt="" width="1600" height="720" /> आश्रय गृह में रखा गया सामान.[/caption] इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-fruit-trees-were-planted-in-primary-school-kashia/">गालूडीह

: प्राथमिक विद्यालय काशीया में फलदार पौधे लगाए गए
[caption id="attachment_362878" align="aligncenter" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Chakulia-Ashray-Sthal-1.jpg"

alt="" width="1280" height="666" /> आश्रय गृह में रखा गया सामान.[/caption] आश्रय गृह परिसर में निर्माण सामग्रियों को रखा गया है. साथ ही आश्रय गृह के अंदर टाइल्स के फ्लोर पर लोहे के खंभे, छड़ें और सीमेंट की बोरियां रखे गए हैं. इतना ही नहीं संवेदकों द्वारा आश्रय गृह से बिजली और पानी का उपयोग निर्माण कार्य में किया जा रहा है. आदिम मुंडा महाल विकास समिति के सचिव कुश राम सिंह मुंडा ने कहा कि आश्रय गृह में निर्माण सामग्रियों को किसके कहने पर रखा गया है, कि जानकारी कमेटी नहीं है. आश्रय गृह में इन सामग्रियों को रखना गलत बात है. इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से की जाएगी. उन्होंने कहा कि आश्रय गृह तीन चाबी है. एक चाबी कमेटी के पास, एक चाबी वार्ड पार्षद के पास और एक चाबी सिटी मैनेजर के पास है. संवेदकों को आश्रय गृह की चाबी किसने दी यह जांच का विषय है. इधर, इस मसले पर नगर पंचायत के सिटी मैनेजर एम सलाम ने कहा कि वे इस मामले की छानबीन करेंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही