Search

 
 
 

चाकुलिया : ओलचिकी हूल बैसी ने पंडित रघुनाथ मुर्मू को दी श्रद्धांजलि

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : ओलचिकी हूल बैसी के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मंगलवार की शाम बंद को सफल होने के बाद चाकुलिया के आनंद मार्ग स्कूल के पास स्थित ओलचिकी लिपि के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की मूर्ति पर पूजा अर्चना कर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर उपस्थित संस्था के लोगों ने अपने संकल्प को दोहराया और कहा कि मंगलवार का बंद ऐतिहासिक रहा. नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्रीनाथ मुर्मू ने कहा कि पूरे राज्य में मंगलवार का बंद ऐतिहासिक रहा. हम अपने हक और अधिकार के लिए कृत संकल्पित हैं. अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए संघर्ष जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-expands-digital-services-with-launch-of-urja-program/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील ने “ऊर्जा” कार्यक्रम लॉन्च के साथ डिजिटल सेवाओं का किया विस्तार

इस अवसर पर ये लोग हुए शामिल

इस अवसर पर श्रीनाथ मुर्मू, विजेंद्र हांसदा, मोहन चंद्र बास्के, बलराम मांडी, हरि पदो मुर्मू, सोहराय बास्के, सोनाराम बास्के, मानिक चांद टुडू, रामेश्वर मांडी, यादव टुडू, रामजीत बास्के, विश्वनाथ मुर्मू, हरिपद मांडी, सुपाई हांसदा समेत अनेक सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही