Search

चाकुलिया : 18 जून को राज्यपाल विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : 18 जून को चाकुलिया के केएनजे उच्च विद्यालय प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाएगा. उक्त कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शामिल होंगे. यह जानकारी पद्मश्री जमुना टुडू ने दी है. जमुना टुडू ने बताया कि पांच जून से 17 जून तक विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है. इस दौरान पौधरोपण किया जा रहा है. 18 जून को समापन दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित होगा. इस अवसर पर राज्यपाल भी पौधा लगाएंगे और वन सुरक्षा में लगी सभी वन सुरक्षा समितियों के अध्यक्षों को सम्मानित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-4-vehicles-seized-without-challan-and-overloading/">पाकुड़

: बिना चालान व ओवरलोडिंग के आरोप में 4 वाहन जब्त
समारोह में सामाजिक क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले पुरुष और महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा. राज्यपाल सड़क मार्ग से सुबह 11 बजे केएनजे उच्च विद्यालय आएंगे. विद्यालय के महावीर व्यायामशाला में कार्यक्रम आयोजित होगा. रविवार को पद्मश्री जमुना टुडू ने राजभवन जाकर राज्यपाल को आमंत्रण पत्र सौंपा. राज्यपाल को आमंत्रण पत्र देने के मौके पर पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष शंभूनाथ मल्लिक, काकोली मल्लिक, मानसिंह टुडू और वन सुरक्षा समिति के सदस्य राजीव महापात्र उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//