Search

 
 
 

चाकुलिया : स्वच्छ भारत मिशन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया के प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) चरण-02 अंतर्गत संरचनाओं के निर्माण से सम्बंधित प्रखंड स्तरीय एकदिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ. कार्यशाला में उपस्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने विस्तृत रूप से इसकी जानकारी देते हुए सभी को बताया कि दिसंबर माह तक 50 प्रतिशत गांव को ओडीएफ प्लस मॉडल गांव (फाइव स्टार) घोषित किया जाना है. प्रखंड के छह ग्राम पंचायत जुगीतोपा, कुचीयाशोली, लोधाशोली, सिमदी, चंदनपुर एवं श्यामसुंदरपुर के सभी गांव में नाडेप एवं सोकपिट के निर्माण को लेकर ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को राशि हस्तांतरित की जा चुकी है. [caption id="attachment_760682" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/16rc_m_283_16092023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> कार्यक्रम में उपस्थित जल सहिया[/caption] इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-on-the-occasion-of-prakash-parv-the-renovated-sakchi-gurudwara-was-dedicated-to-the-service-of-sangat/">जमशेदपुर

: प्रकाश पर्व पर नवीनीकृत साकची गुरुद्वारा को संगत की सेवा में किया गया समर्पित

कार्य प्रगति की समीक्षा की

कार्यशाला में संबंधित मुखिया एवं जलसहिया के साथ कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गई. मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, चाकुलिया देवलाल उरांव, सहायक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, शिव कुमार दिनकर प्रखंड समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन, चाकुलिया शिव शंकर बेरा, संबंधित ग्राम पंचायत के मुखिया एवं जल सहिया आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही