Search

चाकुलिया : ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड के कुचियाशोली गांव निवासी भोला नाथ पात्र (42) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात रेलवे लाइन पार करने के दौरान अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है. लोगों द्वारा सूचना पाकर बुधवार की सुबह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में कर लिया. जानकारी के अनुसार रेलवे लाइन के पोल संख्या 183/16 के पास शव बरामद किया गया है. घटना के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ रेलवे ट्रैक पर जमा हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. [caption id="attachment_619799" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/rail-trak-shaw-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रेलवे ट्रेक से शव को हटाती पुलिस.[/caption] इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-sudesh-mahato-reached-the-house-of-ajsu-block-president-consoled-the-family-members/">चांडिल

: आजसू प्रखंड अध्यक्ष के घर पहुंचे सुदेश महतो, परिवार के सदस्यों को दी सांत्वना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp