Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : चावल मिल का पानी खेत में बहाये जाने से किसानों में आक्रोश

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 में स्थित चावल मिल का पानी दीघी गांव के खेत में बहाये जाने से किसानों में आक्रोश है. किसानों का कहना है कि चावल मिल का गंदा पानी खेत में जमा होकर तालाब में तब्दील हो गया है. इसके कारण आसपास में प्रदूषण भी फैल रहा है और खेत भी बर्बाद हो रहे हैं. वार्ड नंबर 12 के निवर्तमान पार्षद रायसेन सोरेन ने बताया कि पानी बंद करने के लिए उन्होंने संबंधित चावल मिल मालिक को सूचित किया, परंतु पानी बंद नहीं किया गया.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/14rc_m_133_14052023_1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-villagers-boil-over-maximum-electricity-bill-and-certificate-case/">चाईबासा

: अधिकतम बिजली बिल और सर्टिफिकेट केस से ग्रामीणों में उबाल

ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी

गांव के किसान इंद्रजीत सोरेन, हमीरा सोरेन, शिमल सोरेन, देवराइ सोरेन, बलराम सोरेन, साहेब राम सोरेन ने बताया कि चावल मिल का पानी क्षेत्र में जमा होकर तालाब बन रहा है. इस पानी से दुर्गंध फैल रही है और वातावरण प्रदूषित हो रहा है. चावल मिल का पानी शाखा नहर के कल्वर्ट से होकर खेत में फैल रहा है. नगर पंचायत प्रशासन इस पर रोक लगावाए अन्यथा ग्रामीण आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही