Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : प्रखंड कर्मियों ने किया बांस से बनी सामग्रियों का अवलोकन

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड में बांस एवं अन्य प्राकृतिक संसाधनों के प्रयोग से बनी सामग्रियों से संबंधित जानकारी देने के लिए साप्ताहिक हाट बाजार का प्रखंड कर्मियों ने शनिवार को भ्रमण किया. चाकुलिया प्रखंड की बिरदोह पंचायत के रेंगडपहाड़ी गांव के ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि बांस से विभिन्न सामग्रियां बनाकर नजदीकी हाटों में बेची जाती है जो उनके दैनिक जीवन के भरण पोषण के लिए कारगार सिद्ध होता है. इससे प्राकृतिक संसाधनों का सही उपयोग तो हो ही रहा है साथ ही प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का भी अपने आप उपयोग घट रहा है. यह स्वच्छता की ओर एक बहुत बड़ा कदम साबित हो रहा है. ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि किसी विशेष आर्डर दिए जाने पर वे लोग बांस से बने कूड़ेदान, गमला , सोफा, कुर्सी-टेबल, चारपाई एवं सजावटी सामग्रियों का निर्माण भी करते हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-foreign-devotees-participated-in-the-marriage-ceremony-of-shri-krishna-rukmani/">आदित्यपुर

: श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह समारोह में शामिल हुए विदेशी भक्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही