Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : बड़ामारा के पास धान लदा पिकअप वैन पलटा, चार मजदूर जख्मी

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया-केरुकोचा मुख्य सड़क पर गुरुवार की शाम को बड़ामारा जंगल के पास धान से लदा पिकअप वैन पलट गया. केरुकोचा से धान लेकर पिकअप वैन चाकुलिया आ रहा था इसी दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया. इस दुर्घटना में चार मजदूर घायल हुए है. स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी को इलाज के लिए चाकुलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया. घायलों में मौरबेड़ा के नागा मुंडा (50) नामक मजदूर की स्थिति गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने रेफर कर दिया. इलाज के लिए उसे पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम ले जाया गया है. घायल तीन मजदूर मौरबेड़ा के पोल्टु टूडू (25), गुरबा मुंडा (36) और नागानल कॉलोनी के स्वपन नाथ (40) का इलाज जारी है. दुर्घटना के बाद पिकअप वैन का चालक फरार हो गया. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-due-to-the-activism-of-tiruldih-police-five-missing-people-got-mobile-back/">चांडिल

: तिरुलडीह पुलिस की सक्रियता से गुम हुए पांच लोगों को वापस मिला मोबाइल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही