Search

चाकुलिया : नोएडा के जयपुरिया कॉलेज के वार्षिकोत्सव में शामिल हुईं पद्मश्री जमुना टुडू

Chakulia (Dharish Chandra Singh) : दिल्ली के नोएडा में जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट कॉलेज की ओर से बुधवार को आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पद्मश्री जमुना टुडू शामिल हुईं. जमुना टुडू को चांदी की थाली एवं पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. अपने संबोधन में जमुना टुडू ने पेड़ पौधों के महत्व को बताया. उन्होंने जंगलों की रक्षा में अपने संघर्ष की बातें भी उपस्थित विद्यार्थियों के साथ साझा की. विद्यार्थियों ने जमुना टुडू से बारी-बारी से एक-एक कर प्रश्न पूछे. जमुना टुडू ने सभी प्रश्नों का जवाब दिया. कई विद्यार्थियों ने उनसे पूछा कि उन्हें जंगलों की रक्षा और पौधारोपण की प्रेरणा कहां से मिली. जमुना टुडू ने अपने बचपन को याद करते हुए अपने पिता से प्रेरणा मिलने का बात कही. कई विद्यार्थियों ने पूछा कि आप किस पेड़ को ज्यादा प्यार करती हैं. इसका जवाब देते हुए जमुना टुडू ने बताया कि मेरी कोई संतान नहीं है. इसीलिए मैं सभी पेड़ पौधों को बच्चों की तरह प्यार करती हूं. इस कार्यक्रम के डायरेक्टर सुभोजित राय, कॉलेज के मैनेजमेंट के राहुल सिंह तरुण कुमार ने जमुना टुडू का स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : पोटका">https://lagatar.in/potka-villagers-stop-road-construction-work-on-demand-of-compensation-memorandum-submitted-to-deputy-commissioner/">पोटका

: मुआवजा की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य कराया बंद, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//