Search

 
 
 

चाकुलिया : सम्मानित की गईं पद्मश्री जमुना टुडू

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : जमशेदपुर स्थित जेआरडी टाटा परिसर में गुरुवार को टीआरएफ की ओर से एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह की मुख्य अतिथि पद्मश्री जमुना टुडू थीं. पद्मश्री जमुना टुडू को अंगवस्त्र, गुलदस्ता और मोमेंट देकर अभिनंदन किया गया. अपने संबोधन में जमुना टुडू ने कंपनी के सभी पदाधिकारियों और कर्मचारियों के बीच अपने जीवन पर प्रकाश डाला. उन्होंने पेड़ पौधों के उपयोग के बारे में सभी को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मानव जीवन के लिए पेड़ पौधे जरूरी हैं. पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. ऐसे में हमें पौधों को लगाना और उनकी रक्षा करना जरूरी है. उक्त कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ पदाधिकारी मुख्य वित्तीय अधिकारी आनंद चंद, मुख्य मानव संसाधन अधिकारी अभिजीत सिंह, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कौशिक दत्ता, अरविंद कुमार, संतोष कुमार, रोशन कुमार सुशील कुमार एवं चाकुलिया के बीस सूत्री के पूर्व अध्यक्ष शंभूनाथ मल्लिक, मानसिंह टुडू, काकोली मल्लिक आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : गुड़ाबांदा">https://lagatar.in/gudabanda-janta-darbar-organized-in-sinhapura-panchayat-bhawan/">गुड़ाबांदा

: सिंहपुरा पंचायत भवन में जनता दरबार आयोजित
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही