Search

 
 
 

चाकुलिया : बाबूलाल मरांडी से मिली पद्मश्री जमुना टुडू

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : रांची स्थित प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में शनिवार को पद्मश्री जमुना टुडू ने झारखंड के पहले मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता और वर्तमान नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मिली और अंग वस्त्र और गुलदस्ता देकर स्वागत किया. जमुना टुडू ने बाबूलाल मरांडी को शुभकामनाएं दी और कहा कि आपके नेतृत्व में झारखंड में भाजपा मजबूत होगी और आगामी लोकसभा तथा विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी. उन्होंने बाबूलाल मरांडी को 29 अगस्त को आयोजित होने वाले रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया. बाबूलाल मरांडी ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे उक्त कार्यक्रम में शामिल होने का प्रयास करेंगे. इस मौके पर प्रखंड के पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष शंभूनाथ मल्लिक, जिला मंत्री राजीव महापात्र एवं काकोली मल्लिक उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-jmm-district-committee-gave-training-to-dhalbhumgarh-and-dumariya-block-committee/">घाटशिला

: झामुमो जिला कमेटी ने धालभूमगढ़ व डुमरिया प्रखंड कमेटी को दिया प्रशिक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही