Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : पद्मश्री जमुना टुडू ने मनायी पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती

Chakulia (Dharish Chandr Singh) : चाकुलिया नगर पंचायत के सिद्धो-कान्हू कॉलोनी में शुक्रवार को पद्मश्री जमुना टुडू के नेतृत्व में आदिवासी महिला एवं पुरुषों ने पंडित रघुनाथ मुर्मू की जयंती मनायी. पंडित रघुनाथ मुर्मू के चित्र के समक्ष पूजा-अर्चना की गई. इसके बाद उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर नमन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री जमुना टुडू ने ओलचिकी के संस्थापक पंडित रघुनाथ मुर्मू की जीवनी पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि पंडित रघुनाथ मुर्मू ओलचिकी भाषा के संस्थापक के साथ एक महापुरुष भी थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-alumni-meeting-of-tata-college-will-be-held-on-may-6/">चाईबासा

: टाटा कॉलेज के पूर्ववर्ती छात्रों की छह मई को होगी बैठक
उन्होंने आदिवासी समाज को एक नई दिशा प्रदान की. हमें उनकी जीवनी से प्रेरणा लेकर उनके बताए मार्गों पर चलने की जरूरत है. मौके पर जोबा कुसुम सोरेन, नेहा झा, मुनि हांसदा, सरला मुर्मू, फुल कुमारी सोरेन, रायमनी मुर्मू, बिमला सोरेन, सुकुरमनी हांसदा, जोगा रानी मांडी, सुवाली टुडू, सोनिया बास्के, राधा नाथ भास्कर, मानिक टुडू, राम चंद्र सोरेन, संजीव मुर्मू, मानसिंह टुडू, दीपक हेम्ब्रम, साधु मुर्मू समेत अनेक महिला और पुरुष उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही