Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : पद्मश्री जमुना टुडू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से चाकुलिया में एयरपोर्ट बनाने की मांग की

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : पद्मश्री जमुना टुडू ने शनिवार को राष्ट्रपति भवन में द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की. उन्होंने राष्ट्रपति को 5 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर चाकुलिया आने का निमंत्रण दिया. जमुना टुडू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बताया कि जो महिलाएं जंगल बचाने में लगी हैं, उन्हें सरकार की ओर से मानदेय नहीं मिलता है. अगर इन्हें मानदेय मिले तो और भी उत्साह से वनों की रक्षा करेंगी. चाकुलिया और बहरागोड़ा में इन दिनों हाथियों का उपद्रव बढ़ गया है. हाथी के हमले से कई जानें गई हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-block-level-football-competition-started/">चाईबासा

: प्रखंड स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

मृतक के आश्रित की मुआवजा राशि बढ़ाने की मांग की

सरकार की ओर से मृतक के आश्रित को 4 लाख मुआवजा मिलता है. इसे बढ़ाकर 10 लाख रुपया किया जाए. फसल और घर नष्ट करने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए 7 दिनों के अंदर क्षति पूर्ति की राशि देने का प्रावधान किया जाए. जमुना टुडू ने राष्ट्रपति को बताया कि धालभूमगढ़ में हाथी कॉरिडोर होने के कारण एयरपोर्ट का निर्माण नहीं हो रहा है. ऐसे में चाकुलिया में एयरपोर्ट का निर्माण संभव हो सकता है. क्योंकि चाकुलिया में 600 एकड़ जमीन उपलब्ध है. इन मसलों को लेकर उन्होंने राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी सौंपा. जमुना टुडू ने बताया कि राष्ट्रपति ने उन्हें इन मांगों के संदर्भ में उचित पहल करने का आश्वासन दिया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही