Search

चाकुलिया : राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर पद्मश्री जमुना टुडू ने की बैठक

Chakulia (Dhaish Chandra Singh) : चाकुलिया के केदारनाथ झुनझुनवाला हाई स्कूल परिसर में आगामी 18 जून को वन सुरक्षा महासमिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के समापन समारोह में राज्य के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन शामिल होंगे. इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सोमवार को पद्मश्री जमुना टुडू ने नगर पंचायत क्षेत्र के कांकड़ीशोल स्थित अपने आवासीय परिसर में वन सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ तैयारी बैठक की. इस बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी को लेकर चर्चा की गई. बैठक में आगामी 15 जून को नगर पंचायत के टाउन हॉल में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के सौजन्य से आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान समारोह की तैयारी को लेकर भी चर्चा की गई. इसे भी पढ़ें : प्राकृतिक">https://lagatar.in/those-affected-by-cattle-dying-due-to-natural-calamity-will-get-compensation-dc-approves/">प्राकृतिक

आपदा से प्रभावित आश्रितों को मिलेगा मुआवजा, डीसी ने दी स्वीकृति
पद्मश्री जमुना टुडू ने कहा कि राज्यपाल सड़क मार्ग से चाकुलिया आएंगे और कार्यक्रम में शामिल होंगे. उन्होंने कहा कि समिति के सभी सदस्य इस कार्यक्रम की तैयारी में जुट जाएं. बैठक में जिला परिषद सदस्य धरित्री महतो, शंभूनाथ मल्लिक, साधन मलिक, राजीव महापात्रा, चंडी चरण मुंडा, वनमाली दास, लक्ष्मण किस्कू, गोपाल सरदार, पीरु हांसदा, मनी हांसदा, सुशील कुमार मांडी, हिमांशु बेरा, सचिन पाल, उत्तम मुर्मू, जवाहरलाल गोप, मिठू दास, सुमिता महतो, बसंती हांसदा, पार्वती हेंब्रम, लीलावती दास, सुमित्रा महतो, अंजू महतो समेत अनेक पुरुष और महिला सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//