Search

 
 
 

चाकुलिया : पद्मश्री जमुना टुडू ने अर्जुन मुंडा से की मुलाकात

 
Chakulia : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की विदाई समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचीं पद्मश्री जमुना टुडू ने शुक्रवार को केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा के आवास पर उनसे और उनकी पत्नी मीरा मुंडा से मुलाकात की. इस दौरान बहरागोड़ा विधानसभा की समस्याओं और यहां के आदिवासियों के हित के बारे में विशेष चर्चा की. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-project-central-school-students-performed-better-in-cbse-10th-examination/">किरीबुरू

: सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा में प्रोजेक्ट सेंट्रल स्कूल के छात्र-छात्राओं का रहा बेहतर प्रदर्शन
अर्जुन मुंडा ने जमुना टुडू को आश्वस्त किया कि शनिवार दोपहर दो बजे कल्याण विभाग के गेस्ट हाउस में देश के हर कोने से आए हुए जनजाति आदिवासियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे. बैठक के बाद शाम को निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की जाएगी. अर्जुन मुंडा ने रक्षाबंधन के कार्यक्रम में 14 अगस्त को चाकुलिया आने का निमंत्रण स्वीकार किया और भरोसा दिया कि रक्षाबंधन कार्यक्रम में जरूर शामिल होंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही