Search

 
 
 

चाकुलिया : पद्मश्री जमुना टुडू ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री से की भेंट, सौंपा ज्ञापन

 
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से बुधवार को पद्मश्री यमुना टुडू ने दिल्ली स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि चाकुलिया से रांची और कोलकाता की दूरी लगभग ढाई सौ किलोमीटर है. बीच में कोई भी एयरपोर्ट नहीं है. धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण की स्वीकृति मिली थी. बाद में पता चला कि भारत सरकार के उड्डयन मंत्रालय ने हाथी कोरिडोर होने का बहाना बनाकर उसे नामंजूर कर दिया गया है. उन्होंने मंत्री को बताया कि अगर धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट बनने में कोई सरकारी अड़चन है तो वैकल्पिक रूप में चाकुलिया में एयरपोर्ट बनाया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर-गम्हरिया">https://lagatar.in/adityapur-gamharia-development-committee-got-water-supply-done-by-tanker-in-ward-32/">आदित्यपुर-गम्हरिया

विकास समिति ने वार्ड 32 में टैंकर से कराई जलापूर्ति

तीन राज्य के यात्रियों को होगी सुविधा

चाकुलिया में एयरपोर्ट बनाने के लिए करीब 600 एकड़ जमीन उपलब्ध है. चाकुलिया में एयरपोर्ट बनाने के लिए झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने स्तर से कुछ साल पहले सर्वे भी कराया था. चाकुलिया में एयरपोर्ट बनने से झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल तीनों राज्य के यात्रियों को सुविधा होगी. मंत्री ने जमुना टुडू की बात गंभीरता पूर्वक सुनी और बताया कि में इस पर पुनर्विचार करूंगा. इस अवसर पर चाकुलिया प्रखंड बीस सूत्री के पूर्व अध्यक्ष शंभूनाथ मल्लिक भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही