Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : पलायन का दर्द : रोजगार के लिए गया था गुवाहाटी, घर लौटा शव

 Chakulia : रत्नगर्भा झारखंड में आज भी बेरोजगार युवा रोजगार के लिए पलायन का दंश झेल रहे हैं. अपने यहां रोजगार के अभाव में रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों में पलायन करते हैं. ऐसे युवाओं में कई को मौत को भी गले लगाना पड़ता है. ऐसा ही एक घटना चाकुलिया प्रखंड की जमुआ पंचायत के माचाडीहा गांव के युवा 25 वर्षीय पंकज गोप के साथ घटी. रोजगार की तलाश में वह गुवाहाटी गया था. परंतु होली के दिन बंगाल से उसकी सड़ी गली लाश घर लाई गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-uproar-after-molesting-a-minor-in-sidgoda-stones-pelted-at-police/">जमशेदपुर

: सिदगोड़ा में नाबालिग से छेड़खानी के बाद बवाल, पुलिस पर पथराव
बंगाल के सियालदह के करीब दलकुली रेलवे स्टेशन से कुछ दूर रेलवे लाइन के किनारे सड़ी उसके शव को रेल पुलिस ने बरामद किया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम इमामबाड़ा सदर अस्पताल में कराया. आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई जिसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी. होली के दिन पंकज का बड़ा भाई पिंकू गोप एंबुलेंस से शव लेकर गांव पहुंचा, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया. बेटे की मौत से मां कौशल्या गोप रो-रोकर बेहाल है. [caption id="attachment_575034" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/musabani-death-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> रोती बिलखती पंकज की मां[/caption]

27 फरवरी को हुई थी आखिरी बार बात

मृतक के भाई पिंकू गोप ने बताया कि उसका छोटा भाई पंकज बीस दिन पूर्व रोजगार की तलाश में गुवाहाटी गया था. आठ दिन पूर्व उसने दूरभाष पर बताया कि वहां उसका मन नहीं लग रहा है और वह ट्रेन से लौट रहा है. 27 फरवरी को ट्रेन से लौटने के दौरान उससे मोबाइल में बात हुई थी. उसने कहा कि वह बंगाल के वर्धमान तक पहुंचा है. उसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया. दो दिन पूर्व उसे वहां की पुलिस से सूचना मिली. झाड़ग्राम से वह भाड़े की एंबुलेंस लेकर वहां गया और भाई की लाश को लेकर गांव आया. उसने कहा कि भाई की मौत कैसे हुई इसकी कोई जानकारी नहीं है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-meteorological-department-issued-yellow-alert-there-may-be-rain-with-thunder/">जमशेदपुर

: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, गर्जन के साथ हो सकती है वर्षा

आर्थिक परेशानी से जूझ रहा परिवार

पिंकू गोप के मुताबिक घर की आर्थिक स्थिति बेहद ही खराब है. श्राद्ध कर्म करने में भी परेशानी होगी. झाड़ग्राम से भाड़े पर ले जायी गई एंबुलेंस का भाड़ा भी नहीं दे पाया है. अपनी बाइक झाड़ग्राम में ही छोड़ रखी है. एंबुलेंस वाले को भाड़े के रूप में 4000 रुपये दिए हैं और 4500 रुपये देने हैं. विधायक समीर कुमार महंती ने कुछ आर्थिक मदद की है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही