Search

चाकुलिया: अग्रसेन जयंती पर बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

Chakulia : चाकुलिया के पुराना बाजार बाजार स्थित सत्संग भवन परिसर में मंगलवार को अग्रसेन जयंती के अवसर पर विद्यालय के बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई. मारवाड़ी महिला समिति की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में 30 बच्चों ने भाग लिया. मंच के सदस्यों ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए सादगी से अग्रसेन जयंती मनायी जा रही है. पूर्व में समिति द्वारा अग्रसेन जयंती पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे. परंतु इस वर्ष कोरोना के कारण सादगीपूर्ण ढंग से मनाई जा रही है. प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को 7 अक्टूबर को पुरस्कृत किया जाएगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में राजश्री रूंगटा, सरोज रूंगटा, बबीता रूंगटा, राजकुमारी रूंगटा, चंदा रूंगटा, बिभा अग्रवाल, मुस्कान रूंगटा, सुनीता रूंगटा, आशा रूंगटा, सरोज लोधा, पुष्पा रूंगटा समेत अन्य ने अहम भूमिका निभायी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//