Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : एक पारा शिक्षक के भरोसे है पाकुड़िया उत्क्रमित मध्य विद्यालय

Advertisement
Advertisement
Chakulia (Dharish Chandra Singh) : चाकुलिया प्रखंड की सरडीहा पंचायत स्थित पाकुड़िया उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिक्षकों की कमी का दंश झेल रहा है. इस विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे दो साल से एक ही पारा शिक्षक के भरोसे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं. पाकुड़िया प्रखंड के अंतिम छोर पर पश्चिम बंगाल से सटा हुआ गांव है. विद्यालय में शिक्षकों के पदस्थापन के मसले पर शिक्षा विभाग द्वारा कोई पहल नहीं की जा रही है. अहम सवाल यह है कि एक पारा शिक्षक के भरोसे कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थी कैसे शिक्षा प्राप्त करते होंगे. बच्चों की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा पर प्रश्नचिन्ह लग गया है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-information-given-about-government-schemes-in-awareness-program/">चक्रधरपुर

: जागरूकता कार्यक्रम में सरकार के योजनाओं की दी गई जानकारी

विद्यालय में 35 बच्चे हैं नामांकित

इस विद्यालय में एकमात्र पारा शिक्षक मंटू चरण महतो हैं. वे प्रधानाध्यापक भी हैं. विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई होती है. विद्यालय में 35 बच्चे नामांकित हैं. इनमें कई सबर बच्चे भी हैं. शिक्षकों की कमी से विद्यालय का पठन-पाठन पर बुरा असर पड़ रहा है. एक ही कमरे में कई वर्ग के विद्यार्थियों को पढ़ाना पड़ता है. बीआरसी में आयोजित बैठक में भाग लेने के लिए जब पारा शिक्षक जाते हैं. तब स्कूल को बंद करने की नौबत आ जाती है. प्रधानाध्यापक मंटू चरण महतो ने कहा कि शिक्षकों की कमी से विद्यालय संचालन में कठिनाई उत्पन्न हो रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही