Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाकुलिया : सड़क मरम्मत कार्य को पंचायत प्रतिनिधियों ने रुकवाया

Chakulia : धालभूमगढ़ से चाकुलिया के बेंद तक सड़क की मरम्मत की जा रही है. इस सड़क पर पुलिया नहीं बनाये जाने से ग्रामीणों में रोष देखा जा रह है. इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को पूर्व जिला परिषद सदस्य सह जिप सदस्य के प्रतिनिधि जगन्नाथ महतो और जुगितुपा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य बुबाई दास के साथ मारदाबांध के पास सड़क मरम्मत कार्य को बंद करवा दिया. पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि पूर्व में ही जिला के पदाधिकारी, सांसद, विधायक को आवेदन देकर मांग की गई है कि मारदाबांध से बेंद गांव तक सड़क पर पूर्व से बनी चार पुलिया, जो फिलहाल जर्जर हैं, उनका निर्माण कराया जाए. जब तक पुलिया का निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा तबतक मारदाबांध से बेंद गांव तक के सड़क मरम्मत कार्य का ग्रामीण विरोध करेंगे. आवेदन देने के बाद भी संबंधित विभाग द्वारा अबतक उचित पहल नहीं की गयी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-donation-box-stolen-by-breaking-the-lock-of-gurudwara-in-bagbeda/">जमशेदपुर

: बागबेड़ा में गुरुद्वारा का ताला तोड़कर दान पेटी की चोरी

पुलिया निर्माण होने से किसान को मिलेगा लाभ

इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने जन प्रतिनिधियों के नेतृत्व में मारदाबांध चौक पर सड़क मरम्मत कार्य को बंद करवा दिया. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक पुलिया निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा तब तक कार्य बंद रहेगा. ग्रामीणों का कहना है कि वे सड़क निर्माण कार्य का विरोध नहीं कर रहे हैं. सड़क निर्माण होना जरूरी है. इससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा. परंतु सड़क पर पूर्व के निर्मित चार जर्जर पुलिया का भी निर्माण विभाग कराये. ताकि सड़क किनारे स्थित खेतों के किसानों को इसका लाभ मिल सके. पुलिया जर्जर होने के कारण अक्सर सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं. मौके पर बिसु नंदी,जयराम हेम्ब्रम, विस्वजीत नंदी, प्रकाश गोप, हंबीर सोरेन, रवि महतो, तारा चंद गोप समेत अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-mla-and-superintendent-of-police-inaugurated-newly-constructed-police-guest-house/">चाईबासा

: विधायक व पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित पुलिस गेस्ट हाउस का किया उद्घाटन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही